आप भी ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान ताकते रह जाते हैं मुंह, RPF ने खोला महाघोटाले का राज़

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने टिकट काउंटर खुलते ही महज़ कुछ ही सेकेंड में टिकट बुक हो जाने के महाघोटाले के एक राज़ का खुलासा किया है। दरअसल, ट्रेन टिकट बुक करने वाले रैकेट के मेंबर पावरफुल मॉडर्न सॉफ्टवेयर का इस्‍तेमाल कर यह खेल करते हैं। RPF की टीम ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।