आप भी ट्रेन में ऑनलाइन खाना मंगाते हैं? IRCTC ने इनसे दूर रहने की दी सलाह
ट्रेन में खाना मंगाने वाले यात्रियों के लिए IRCTC ने 14 अनधिकृत ई-केटरिंग प्लैटफॉर्म्स की सूची जारी की है। IRCTC की चेतावनी के मुताबिक, RailRestro.com, RailMitra.com, ecatering.app, FoodOnTrack.in, KhanaOnline.in, RailMeal.com, TravelKhana.com, RailFood.net, DibRail.com जैसे प्लैटफॉर्म्स अनधिकृत हैं। बकौल IRCTC, इनसे खाना मंगवाने पर स्वास्थ्य जोखिम, डेटा चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी का खतरा रहता है।