रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्वांतानामो बे (क्यूबा) में एक नए डिटेंशन सेंटर बनाने का आदेश दिया है जिसमें 30,000 आप्रवासियों को रखा जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, ग्वांतानामो बे में रखे कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है और उन्हें यातनाएं दी जाती हैं। इस डिटेंशन सेंटर को लेकर मानवाधिकार समूह अमेरिका की आलोचना करते रहे हैं।