'आप' सरकार ने बनावटी संकट बनाया है: दिल्ली जल संकट पर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज
दिल्ली में जल संकट को लेकर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा है, "'आप' की सरकार ने बनावटी संकट बनाया है। जो जल बोर्ड 2013 में ₹600 करोड़ के मुनाफे में था वो आज ₹73,000 करोड़ के घाटे में है।" उन्होंने कहा, "ये सरकार हमेशा मुफ्त पानी का वचन देती थी और आज दिल्ली बूंद-बूंद के लिए तरस रही है।"