आपको खूबसूरत कहलाने में कोई आपत्ति तो नहीं है?: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गाज़ा शिखर सम्मेलन में मंच पर मौजूद एकमात्र महिला नेता इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "वह काफी खूबसूरत हैं...मुझे ऐसा कहने की अनुमति नहीं क्योंकि...ऐसा कहने का मतलब होता है कि आपका राजनीतिक करियर खत्म हो गया।" उन्होंने मेलोनी से कहा, "आपको...खूबसूरत कहलाने में कोई आपत्ति नहीं है ना?"