आपके पास हैं ये 4 चीजें तो देश के 75% लोगों से बेहतर है आपकी लाइफ! असली अमीरी की है पहचान
अगर आप अचानक आए ₹1-लाख तक के खर्च को संभाल सके, 10% से ज़्यादा ब्याज वाले कर्ज़ से मुक्त हों, प्रतिमाह कमाई का 15-20% निवेश करते हों और दिखावे के बजाय संपत्ति बनाने पर ध्यान देंते हैं तो आप देश के 75% लोगों से बेहतर वित्तीय स्थिति में हैं। बकौल एक्सपर्ट, असली अमीरी मज़बूत वित्तीय आदतों और आर्थिक सुरक्षा में होती है।