आपके फोन में भी ऑन तो नहीं यह सेटिंग? तुरंत करें ऑफ नहीं तो हो सकती है जासूसी
नए ऐप डाउनलोड करते समय लोकेशन, कैमरा या माइक्रोफोन की परमिशन देने से यूज़र का डेटा चोरी होने व जासूसी का खतरा बढ़ जाता है। अपनी सूचना की सुरक्षा के लिए फोन की ऐप परमिशन सेटिंग्स में जाकर जांचें कि कौन-सी परमिशन एक्टिव हैं। जिनकी ज़रूरत नहीं है उन्हें 'Deny' या 'Ask Every Time' पर सेट कर दें।