प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष किदांबी श्रीकांत को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "ऐतिहासिक रजत पदक जीतने की शुभकामनाएं...यह जीत कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और बैडमिंटन में रुचि जगाएगी।" गौरतलब है, इससे पहले प्रकाश पादुकोण (1983), बी. साई प्रणीत (2019), और लक्ष्य सेन (2021) ने कांस्य पदक जीता था।