आपका टेनिस हमारी आदत बन गया और आदतें कभी रिटायर नहीं होतीं: रॉजर फेडरर के लिए सचिन
क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर ने टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर के संन्यास पर सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। सचिन ने फेडरर की तस्वीर शेयर कर लिखा, "शानदार करियर रॉजर फेडरर। आपके टेनिस खेलने के तरीके से प्यार है...धीरे-धीरे आपके टेनिस की आदत हो गई...और...आदतें कभी रिटायर नहीं होतीं...वे हमारा हिस्सा बन जाती हैं...सभी अद्भुत यादों के लिए धन्यवाद।"