रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'मदर्स डे' से पहले शुक्रवार को यूक्रेन में देश की ओर से युद्ध लड़ रहे सैनिकों की माताओं से मुलाकात की। पुतिन ने कहा कि वह सैनिकों की माताओं की चिंता और युद्ध में अपने बेटों को खो चुकीं माताओं का दर्द समझते हैं। उन्होंने कहा, "बेटे की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता।"