आपके खिलाफ और आरसीबी में आपके साथ खेलना शानदार रहा: फिंच के संन्यास पर कोहली

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के वाइट बॉल कप्तान ऐरन फिंच के वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पर कहा है, "इतने सालों में आपके खिलाफ और आरसीबी में आपके साथ खेलना बहुत शानदार रहा।" उन्होंने कहा, "अपने जीवन के अगले चरण का पूरा आनंद लें।" फिंच रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मैच खेलेंगे।