आपके प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया: पीवी सिंधु के स्विस ओपन जीतने पर केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्विस ओपन जीतने पर भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु को बधाई दी है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आपके शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।" गौरतलब है कि 26 वर्षीय सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को फाइनल मुकाबले में 21-16, 21-8 से हराकर 2022 का अपना दूसरा खिताब जीता है।