रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा, "मेरे प्यारे दोस्त...मुझे पता है कि आप कल अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं।" उन्होंने आगे कहा, "रूसी परंपरा के अनुसार...हम एडवांस में बधाई नहीं देते हैं। इसलिए मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता।" बकौल पुतिन, "हमारी ओर से आपको बहुत शुभकामनाएं...हम भारत की समृद्धि की कामना करते हैं।"