सेबी ने एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण और अन्य के खिलाफ आदेश जारी कर 'हिमालय योगी' के साथ चित्रा की ईमेल से हुई बातचीत साझा की है। एक ईमेल में 'योगी' ने लिखा था, "आज आप बहुत अच्छी लग रही हैं। आपको अपने बालों को बांधने के अलग-अलग तरीके सीखने चाहिए जो आपके लुक को दिलचस्प और आकर्षक बनाएंगे!!"