प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आपदाओं और मुश्किल समय में दुनिया भारत को ‘विश्वबंधु’ के रूप में देखती है। उन्होंने कहा, "अफ्रीका से लेकर साउथ-ईस्ट एशिया तक...हम हर कोने में मदद के लिए मौजूद रहते हैं।" उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने बताया कि मालदीव में पानी की कमी के समय भारत ने ‘ऑपरेशन नीर’ चलाया था