भारतीय क्रिकेट टीम के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी ने अरबों दिलों को गौरवान्वित किया है।" गौरतलब है कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराया है।