सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर 'सत्याग्रह' करने की मांग वाली किसान महापंचायत की याचिका पर शुक्रवार को कहा, "आपने पूरे शहर (दिल्ली) का गला घोंट दिया, हाईवे ब्लॉक कर दिए और अब शहर के अंदर आना चाहते हो।" कोर्ट ने कहा, "क्या शहर के लोग प्रदर्शन से खुश हैं?...हाईवे ब्लॉक करते हो और कहते हो कि विरोध शांतिपूर्ण है।"