आपराधिक मामलों में दोषी नेताओं की अयोग्यता को कम करने या हटाने का ब्योरा दें EC: SC
सुप्रीम कोर्ट ने देश में आपराधिक मामलों में दोषी नेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने वाली जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कहा है कि भारतीय निर्वाचन आयोग दोषी नेताओं की मतदाता सूची से अयोग्यता को कम करने या उन्हें हटाने का ब्योरा दें। कोर्ट ने चुनाव आयोग से 2 सप्ताह के भीतर ब्योरा देने के लिए कहा है।