मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य में जारी हिंसा पर कहा कि इससे आपसी भाईचारा व शांति भंग हुई है। हिंसा में मारे गए लोगों पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा से लोगों में भय का माहौल बन रहा है। राज्यपाल ने लोगों से शांति बनाए रखने और आसपास के लोगों की मदद करने की अपील की।