टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने ट्वीट कर इमरान का मज़ाक उड़ाया है। रेहम ने लिखा, "खान साहब आपसे पहले ही कहा था कि फाइनल देखने की ज़िद मत कीजिए।" गौरतलब है, ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में पाकिस्तान की लगातार 16 जीत का सिलसिला खत्म किया।