अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध भारतीय आप्रवासियों के कई परिजनों ने अपना दर्द बयां किया है। अमृतसर के स्वर्ण सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटे के अमेरिका जाने का सपना पूरा करने के लिए दो एकड़ खेत बेचा था। हरियाणा के खुशीराम ने बताया कि उन्होंने बेटे के लिए रिश्तेदारों से ₹40 लाख की व्यवस्था की थी।