आभूषणों के रूप में ₹35 लाख के सोने की तस्करी कर रही महिलाओं को बीएसएफ ने बंगाल में पकड़ा

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ ने बांग्लादेश से आभूषणों के रूप में सोने की तस्करी की कोशिश कर रही 5 भारतीय महिलाओं को पकड़ा है जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं। बीएसएफ के अनुसार, इन महिलाओं को चांदी की आउटलाइन वाली चूड़ियों के साथ 696 ग्राम सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया जिसकी कीमत करीब ₹35.5 लाख है।