inshorts

आभूषणों से जुड़े ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड में ₹500 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा

वित्त मंत्रालय के अनुसार, आयकर विभाग ने आभूषणों व रत्नों के उत्पादन/निर्यात से जुड़े एक ग्रुप के जयपुर व उसके आसपास स्थित 50 से अधिक ठिकानों पर 23 नवंबर को छापेमारी की थी। बकौल मंत्रालय, छापेमारी में ₹500 करोड़ से अधिक की अघोषित आय का खुलासा हुआ और ₹4 करोड़ कैश व ₹9 करोड़ के आभूषण ज़ब्त किए गए।