inshorts

आम जनता और न्याय के बीच की दूरी को जितना हो सके कम करना होगा: कानून मंत्री रिजिजू

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को कहा, "भारत में न्याय व्यवस्था को ठीक करने के लिए हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि आम जनता को न्याय जल्द कैसे दिया जाए।" उन्होंने कहा, "आम जनता और न्याय के बीच जो दूरी है उसे जितना हो सके कम करना होगा।"