आम बेचकर ₹1.8 करोड़ कमाने वाले को मिला ₹1.2 करोड़ का टैक्स नोटिस, अब ट्रिब्यूनल से मिली राहत
आंध्र प्रदेश के बेंगलुरू आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने टैक्स विभाग के ₹1.2 करोड़ के टैक्स नोटिस पर उस किसान को राहत दी है जिसने आम व अन्य फल बेचकर ₹1.82 करोड़ कमाए थे। दरअसल, किसान ने इस कमाई से खर्च हटाकर ₹48 लाख आय घोषित की थी लेकिन टैक्स अधिकारियों ने ऑनलाइन रेट का हवाला देते हुए नोटिस भेज दिया।