अरबपति बिज़नेसमैन हर्ष गोयनका ने चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) के बाहर आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "भारत में आम लोगों की जान...चाय के एक प्याले से भी सस्ती है।" उन्होंने कहा, "दिल्ली रेलवे स्टेशन और कुंभ मेले में हुई भगदड़...से कुछ नहीं सीखा।"