ISIC मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉ शुभम वात्स्य के अनुसार, बहुत चमकीला पीला, डंठल के पास हरा और सख्त आम आर्टिफिशियली पकाया गया हो सकता है। चमकीले लाल छिलके लेकिन सख्त व कम मीठे गूदे वाली लीची आर्टिफिशियली पकाई गई हो सकती है। एकसमान पीले रंग का लेकिन सख्त, बिना खुशबू व कम मीठा खरबूजा आर्टिफिशियली पकाया गया हो सकता है।