मशहूर शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति ने रविवार को ही छुट्टी रहने का कारण बताया है। उन्होंने बताया, "ईसाइयों में रविवार का दिन पूजा-पाठ या ईश्वर का माना जाता है...फिर वही दिन पूरी दुनिया में छुट्टी का हो गया...क्योंकि दुनियाभर में उनकी धौंस रही।" बकौल रिपोर्ट्स, यह परंपरा बाद में ब्रिटिश साम्राज्य के ज़रिए दुनिया के कई हिस्सों में फैल गई।