आमने-सामने अभ्यास करने जा रही है भारत और पाकिस्तान की नौसेना, होगी बस इतने KM की दूरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और पाकिस्तान की नौसेना 11-12 अगस्त को अरब सागर में अपने-अपने समुद्री क्षेत्रों के निकट अलग-अलग फायरिंग अभ्यास करेंगी। दोनों देशों के ये अभ्यास तकरीबन 111 किलोमीटर की दूरी पर होंगे। पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में आई कड़वाहट के बीच यह खबर सामने आई है।