आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को ICU में कराया गया भर्ती; पत्नी को दिल्ली से बुलाया गया

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पटना के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां वह आईसीयू में हैं। बकौल रिपोर्ट्स, वह दवा नहीं खा रहे व उनकी पत्नी को दिल्ली से पटना बुलाया गया है।