सरकार ने बताया है कि आयुष्मान योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों के ₹562 करोड़ के 2.7 लाख क्लेम फर्ज़ी पाए गए हैं और योजना के तहत 549 अस्पतालों को सस्पेंड किया गया है। संसद में बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में सर्वाधिक ₹13.90 करोड़ के, छत्तीसगढ़ में ₹12 करोड़ और एमपी में ₹11.93 करोड़ के बिल फर्ज़ी पाए गए।