आय से 500% अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में उत्तराखंड में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार
उत्तराखंड में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी (सतर्कता) अमित सिन्हा के मुताबिक, शुरुआती जांच के दौरान यादव के पास आय से 522% अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिली थी। उत्तराखंड में अपर सचिव पद पर तैनात यादव को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है।