आयकर के नए स्लैब को लेकर अरविंद राव ऐंड असोसिएट्स के अरविंद राव ने कहा है, "मिडल क्लास के लिए यह एक स्वागत योग्य कदम है।" एक्सपर्ट विनीत अय्यर ने बताया, "इससे खपत का स्तर बढ़ेगा जिसका जीडीपी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सीए पर बोझ कम होगा।" दरअसल, न्यू टैक्स रिजीम में अब ₹12,00,000/वर्ष आय पर ₹80,000 का फायदा होगा।