inshorts

आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 की गई

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 करने की घोषणा की। गौरतलब है कि आमतौर पर जुलाई के अंत तक भरे जाने वाले आयकर रिटर्न की समय सीमा कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र मई में बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 की गई थी।