आयकर विभाग ने इंडिगो पर लगाया ₹944 करोड़ का जुर्माना

आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2021-22 के लिए इंडिगो पर ₹944.20 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बकौल इंडिगो, यह आदेश इस गलत समझ के आधार पर पारित किया गया है कि कंपनी द्वारा आकलन आदेश के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी गई है जबकि मामला लंबित है। बकौल कंपनी, वह इस आदेश के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाएगी।