आयकर विभाग ने फर्ज़ी ईमेल और SMS स्कैम के खिलाफ दी चेतावनी
आयकर विभाग ने करदाताओं खासकर वरिष्ठ नागरिकों को धोखाधड़ी वाले ईमेल, SMS और वेबसाइट्स के बढ़ते खतरे के बारे में चेतावनी देते हुए एक सार्वजनिक सलाह जारी की है। बकौल विभाग, जालसाज नकली प्रेषक ID, भ्रामक लिंक और मिलती-जुलती वेबसाइट्स का इस्तेमाल करके पैन नंबर, पासवर्ड और ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए धोखा दे रहे हैं।