केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार, आयकर विभाग ने कर चोरी की सूचना पर गुजरात के एक हीरा निर्माता समूह के ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें पॉलिश हुए छोटे हीरों की ₹518 करोड़ की बेहिसाब बिक्री व खरीद का खुलासा हुआ। बकौल सीबीडीटी, समूह ने ₹95 करोड़ का डायमंड स्क्रैप बेचा जिसका भी कोई हिसाब पेश नहीं किया गया।