inshorts

आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होम सीरीज़ की कैंसल, फंड की कमी को बताया वजह

आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस साल होने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज़ की मेज़बानी करने की योजना को रद्द कर दिया है। बकौल आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड, फंड की कमी के कारण यह फैसला लिया गया है। आयरलैंड को अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट, 3 वनडे व 3 टी20I मैच खेलने थे। वहीं, आयरलैंड ने अपना इंटरनैशनल क्रिकेट शेड्यूल जारी किया है।