आयरलैंड ने टी20 विश्व कप मैच में ओमान को 96 रनों से हराया
आयरलैंड ने टी20 विश्व कप-2026 में शनिवार को कोलंबों में खेले गए मैच में ओमान को 96 रनों से हराकर जीत दर्ज की। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 235/5 का स्कोर बनाया जो टी20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 139 रनों पर सिमट गई।