आयरलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ जीतने के बाद हार्दिक ने उमरान को सौंपी ट्रॉफी, वायरल हुई फोटो

आयरलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ 2-0 से जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ट्रॉफी पाते ही उसे 22-वर्षीय पेसर उमरान मलिक को सौंप दी। एक फैन ने इस वायरल तस्वीर पर ट्वीट किया, "एम.एस. धोनी व विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और अब हार्दिक...सभी ने परंपरा निभाई।" उमरान ने सीरीज़ में अपना टी20I डेब्यू किया था।