आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में पहले बल्लेबाज़ी करेगा भारत, प्लेइंग इलेवन में हुए 3 बदलाव

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी। भारत ने प्लेइंग इलेवन में 3-बदलाव किए हैं और संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल को ऋतुराज गायकवाड़, युजवेंद्र चहल और आवेश खान की जगह टीम में स्थान मिला है। भारत 2-मैच की सीरीज़ में 1-0 से आगे है।