आयरलैंड ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का किया एलान

आयरलैंड ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। ऐंड्रयू बालबर्नी को टीम का कप्तान जबकि पॉल स्टर्लिंग को उप-कप्तान बनाया गया है। जॉर्ज डॉकरेल, हैरी टैक्टर, मॉर्क अडैर, जोश लिटिल, क्रेग यंग और कर्टिस कैंफर टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।