आयरलैंड ने टी20 विश्व कप 2022 में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ दर्ज किया
आयरलैंड ने बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप-2022 में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ दर्ज किया। टॉस जीतकर स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 176/5 का टोटल बनाया था और आयरलैंड ने 19 ओवर में 4-विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयरलैंड की ओर से कर्टिस कैंफर ने 32 गेंदों में सर्वाधिक 72 रन बनाए।