आयात प्रतिबंधित 101 हथियारों की तीसरी सूची जारी; इन्हें स्वदेशी तौर पर किया जाएगा विकसित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 101 हथियारों व सैन्य प्रणालियों की सूची जारी की जिनके आयात पर अगले 5-वर्षों तक प्रतिबंध रहेगा। इन्हें स्वदेशी तौर पर विकसित किया जाएगा ताकि भारतीय हथियार उद्योग को प्रोत्साहन मिले। सिंह ने कहा, "तीसरी 'सकारात्मक स्वदेशीकरण' सूची जारी होने से रक्षा क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता की तेज़ गति का पता चलता है।"