माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लॉन्च पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "डिजिटल...ढांचा स्वास्थ्य सुविधाओं के समान वितरण को सुनिश्चित कर...भारत के स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने की गति बढ़ाएगा।" इसके तहत हर भारतीय को 14-अंकीय विशिष्ट डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड मिलेगा जिसमें उनका सारा स्वास्थ्य डेटा मौजूद होगा।