inshorts

आयुष्मान योजना के तहत 2-वर्षों में करीब 8.3 लाख कोविड-19 मरीज़ों का हुआ इलाज: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने संसद में बताया है कि पिछले दो वर्षों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत लगभग 8.3 लाख कोविड-19 मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि इन 8.3 लाख में से लगभग 4.7 लाख को पीएमजेएवाई के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में अधिकृत किया गया है।