यूएस ओपन 2022 के आयोजकों ने वीमेंस सिंगल्स की चैंपियन इगा स्वियांतेक को ट्रॉफी में तिरामिसू (इटैलियन डिज़र्ट) रखकर चौंका दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। आयोजकों ने इवा से ट्रॉफी का ऊपरी हिस्सा खोलने को कहा तब उन्हें इसके बारे में पता चला। फाइनल जीतने पर इगा ने कहा था कि वह काफी सारे तिरामिसू खाकर जश्न मनाएंगी।