आरा (बिहार) में मंगलवार को शादी समारोह के दौरान छह हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह गोलीबारी जयमाला के बाद हुई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है जबकि एक शख्स घायल है। पुलिस की शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की है।