आर्टेमिस II के अंतरिक्षयात्रियों ने रचा इतिहास, बने पृथ्वी से सबसे दूर जाने वाले इंसान

नासा के आर्टेमिस II के क्रू मेंबर्स ने पृथ्वी से सबसे दूर जाने वाले इंसान बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपोलो 13 का 4,00,171 किलोमीटर का रिकॉर्ड तोड़ा जो 1970 में बना था। चारों अंतरिक्षयात्रियों ने यह उपलब्धि मिशन के छठे दिन हासिल की। अब से कुछ घंटों में आर्टेमिस II के सदस्य चंद्रमा के सबसे करीब पहुंच जाएंगे।

Load More