आर्थिक संकट के बीच ईरानी लोग अपने लिवर टिश्यू, किडनी और अंडकोष बेच रहे हैं: रिपोर्ट

ILNA समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरान में बढ़ती जीवन-यापन लागत ने लोगों को अपने लिवर टिश्यू, किडनी, बोन मैरो और अंडकोष तक बेचने पर मज़बूर कर दिया है। दीवारों-दरवाज़ों पर ऐसे विज्ञापनों की भरमार है जो पैसे के बदले अंग बेचने की पेशकश कर रहे हैं। एक स्थानीय शख्स के अनुसार, इसके लिए 30-40 बिलियन रियाल तक मांगा जाता है।